Advertisement
Advertisement

संभल: मेरठ-बदायूं हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत,परिवार में मचा कोहराम

मेरठ-बदायूं हाईवे पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जुनावई थाना क्षेत्र में नायरा पेट्रोल पंप के पास बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार शाम करीब छह बजे संभल जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर जुनावई थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान विनेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गांव गुदनी, थाना बिल्सी, जिला बदायूं के रूप में हुई है। बताया गया कि विनेश बाहर रहता था और घर पर आयोजित हवन-पूजन में शामिल होने के लिए वापस आ रहा था। इसी दौरान नायरा पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों के मुताबिक, विनेश अपनी पत्नी रेखा देवी के साथ दिल्ली के खोड़ा क्षेत्र में रहता था। वह एक बैंक में निजी नौकरी करता था, हालांकि कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। उसकी पत्नी अभी भी उसी बैंक में काम कर रही है।

इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। विनेश की मौत से उसकी पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी महज दो साल की बेटी दीपांशी के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां युवक की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

जुनावई थाना प्रभारी धीरज सिंह के अनुसार, सड़क दुर्घटना में बदायूं निवासी बाइक सवार युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है। परिजनों के पहुंचने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ravi Gandhi Sharma

Ravi Gandhi Sharma

Designation: REPORTER

Work Area: Moradabad Division (Uttar Pradesh)

Mobile: 6395506632

Email: newsindia000017@gmail.com

रवि गाँधी शर्मा

मंडल प्रभारी मुरादाबाद, रवि गाँधी शर्मा को पत्रकारिता का 10 वर्षो से अधिक का अनुभव हैं औऱ वर्तमान में BKM Times के मुरादाबाद मंडल प्रभारी के साथ ही News India 17 (Hindi News Portl) के लिए सह सम्पादक के रूप में भी कार्यरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp