Advertisement
Advertisement

मुरादाबाद: शराब पीने के बाद हुआ विवाद, किसान कुलदीप सिंह की गोली मारकर हत्या; चार लोगों पर आरोप

जिले के डिलारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में किसान की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे 38 वर्षीय किसान कुलदीप सिंह की हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी प्राची ने पति के दोस्त योगेश समेत चार लोगों पर मारपीट और गोली मारने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, गोविंदपुर निवासी कुलदीप सिंह अपने छोटे भाई राजेंद्र सिंह के साथ खेती-किसानी करते थे। उनकी पत्नी प्राची ने आरोप लगाया कि कुलदीप के दोस्त योगेश और प्रदीप अक्सर उन्हें अपने साथ शराब पीने के लिए ले जाते थे। घटना वाले दिन भी कुलदीप उनके साथ शराब पीने के बाद घर लौटे थे। इसी दौरान प्रदीप से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद के बाद प्रदीप अपने भाई भूपेंद्र, भूपेंद्र के बेटे शैलेंद्र और योगेश को लेकर कुलदीप के घर पहुंच गया। शोर सुनकर कुलदीप घर से बाहर आए तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी बीच शैलेंद्र ने कथित तौर पर तमंचे से कुलदीप के पेट में गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावर धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। परिजन घायल कुलदीप को तत्काल डिलारी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुलदीप की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके परिवार में तीन साल का बेटा जीत भी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Ravi Gandhi Sharma

Ravi Gandhi Sharma

Designation: REPORTER

Work Area: Moradabad Division (Uttar Pradesh)

Mobile: 6395506632

Email: newsindia000017@gmail.com

रवि गाँधी शर्मा

मंडल प्रभारी मुरादाबाद, रवि गाँधी शर्मा को पत्रकारिता का 10 वर्षो से अधिक का अनुभव हैं औऱ वर्तमान में BKM Times के मुरादाबाद मंडल प्रभारी के साथ ही News India 17 (Hindi News Portl) के लिए सह सम्पादक के रूप में भी कार्यरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp