रात 11 बजे के बाद चाय की दुकानें बंद कराने की मांग
रात 11 बजे के बाद चाय की दुकानें बंद कराने की मांग
धामपुर !नगर सहित जनपद के विभिन्न कस्बों में देर रात तक खुली रहने वाली चाय की दुकानों पर लगने वाले जमावड़ों और कथित नशाखोरी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता खूब सिंह ने इस मामले में प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए रात 11 बजे के बाद चाय की दुकानों को बंद कराने, पुलिस गश्त बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खूब सिंह ने एसडीएम धामपुर नितिन कुमार को प्रार्थना पत्र सौंपकर बताया कि धामपुर, शेरकोट, स्योहारा और अफजलगढ़ सहित जनपद के कई नगरों में देर रात तक चाय की दुकानें खुली रहती हैं। उनके अनुसार, इन दुकानों पर युवाओं के जमावड़े लगे रहते हैं और सिगरेट सहित अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन किया जाता है। उन्होंने कुछ स्थानों पर नशाखोरी की गतिविधियों को लेकर भी चिंता जताई है।
नगीना चौराहे पर जांच कराने की मांगसामाजिक कार्यकर्ता ने धामपुर के नगीना चौराहे पर देर रात तक खुली रहने वाली चाय की दुकानों का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए संबंधित स्थानों की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि देर रात तक लगने वाले जमावड़ों से स्थानीय निवासियों को परेशानी होती है। ऐसे में क्षेत्र की शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी निगरानी जरूरी है।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक बिजनौर से भी मामले का संज्ञान लेकर संबंधित थाना प्रभारियों को रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने तथा संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने के निर्देश देने की अपेक्षा जताई है। साथ ही, नशाखोरी से संबंधित शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।नाबालिगों को तंबाकू बेचने वालों पर हो कार्रवाई खूब सिंह ने नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठाई है।
उनका कहना है कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही नियमों का प्रभावी पालन कराना भी आवश्यक है। इसके लिए प्रशासन और पुलिस को नियमित निगरानी करनी चाहिए, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।अब देखना यह है कि प्रशासन और पुलिस इस प्रार्थना पत्र पर क्या कदम उठाते हैं। देर रात तक खुली रहने वाली दुकानों के संबंध में जांच और नियमानुसार कार्रवाई से ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

Mukesh kumar
Designation: STATE HEAD
Work Area: Bijnor (Uttar Pradesh)
Mobile: 9690520038
Email: mkmedical37@gmail.com
