Advertisement
Advertisement

बिजनौर में सहकार भारती की जनपद स्तरीय बैठक आयोजित, संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

बिजनौर में सहकार भारती की जनपद स्तरीय बैठक आयोजित, संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

बिजनौर। सहकार भारती की ओर से रविवार को जनपद स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रभान सिंह रहे एवं बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम ने की बैठक में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने, सहकार भारती की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को चुनाव में विजयी बनाने की अपील की। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

साथ ही सहकारिता के उद्देश्यों और नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव भी मांगे गए।कार्यक्रम में प्रभान सिंह, पूर्व विधायक सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, भाजपा के प्रांतीय पार्षद एवं एडवोकेट रोहित कुमार, हजरत शाकिर अली, भूपेंद्र चौहान, कुशलपाल सिंह, राजकुमार सिंह, मनोज सिंह, शुभम चंद, डॉ. हिमांशु केसरवाल, जमाल अनवर सिद्दीकी, मोहम्मद आरिफ, अमित सिंह, सलमान, सुरेंद्र कुमार मिर्जा बेग, मोहम्मद इदरीस, अमन वर्मा, अमृत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Mukesh kumar

Mukesh kumar

Designation: STATE HEAD

Work Area: Bijnor (Uttar Pradesh)

Mobile: 9690520038

Email: mkmedical37@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp