Advertisement
Advertisement

अमरोहा: राशन कार्ड में नाम जुड़वाने का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर धमकाया

डिडौली थाना क्षेत्र के एक गांव में राशन कार्ड में बच्चों के नाम जुड़वाने का झांसा देकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने राशन डीलर के बेटे पर दुष्कर्म करने, जबकि उसके पिता और भाई पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, पीड़िता का पति मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। आरोप है कि राशन कार्ड से उसके बच्चों के नाम कट गए थे। इसी समस्या के समाधान के लिए विवाहिता कई बार राशन डीलर के घर गई थी। इसी दौरान राशन डीलर के बेटे आलिम ने बच्चों के नाम राशन कार्ड में जुड़वाने का आश्वासन दिया और इसी बहाने उसके घर आने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि करीब चार महीने पहले आलिम नाम जुड़वाने के बहाने उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत में विवाहिता ने आरोप लगाया कि दो जुलाई को आरोपी ने दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो उसके पति और अन्य लोगों को दिखाने तथा वायरल करने की धमकी देकर उसे डराया गया।

पीड़िता के मुताबिक, पांच जुलाई को जब उसका पति घर लौटा तो उसने उसे पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता को न्याय नहीं मिल सका।

विवाहिता ने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत करने पर आलिम के पिता और उसके भाई ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

डिडौली थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आलिम, उसके पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ravi Gandhi Sharma

Ravi Gandhi Sharma

Designation: REPORTER

Work Area: Moradabad Division (Uttar Pradesh)

Mobile: 6395506632

Email: newsindia000017@gmail.com

रवि गाँधी शर्मा

मंडल प्रभारी मुरादाबाद, रवि गाँधी शर्मा को पत्रकारिता का 10 वर्षो से अधिक का अनुभव हैं औऱ वर्तमान में BKM Times के मुरादाबाद मंडल प्रभारी के साथ ही News India 17 (Hindi News Portl) के लिए सह सम्पादक के रूप में भी कार्यरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp