Advertisement
Advertisement

बोलेरो व आई-10 की भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत

बोलेरो व आई-10 की भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत

स्योहारा मार्ग पर टोयोटा शोरूम के पास हुआ भीषण सड़क हादसा,आई-10 कार चालक गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में भर्तीबेदाग केसरी धामपुर।घर लौटने की उम्मीद लेकर निकले 25 वर्षीय रचित के लिए रास्ते का सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। स्योहारा मार्ग पर टोयोटा शोरूम के पास बीती रात आई-10 कार और बोलेरो के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में आई-10 कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार धामपुर शुगर मिल कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय रचित घर लौट रहा था। इसी दौरान स्योहारा मार्ग पर टोयोटा शोरूम के निकट उसकी आई-10 कार सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एकत्रित लोगों ने घायल को तत्काल धामपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दुर्घटना को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। हालांकि दोनों वाहनों की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

रचित की असमय मौत की खबर से धामपुर शुगर मिल कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई। 25 वर्ष की अल्पायु में युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में उसके सकुशल लौटने का इंतजार था, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही खुशियां मातम में बदल गईं।

Mukesh kumar

Mukesh kumar

Designation: STATE HEAD

Work Area: Bijnor (Uttar Pradesh)

Mobile: 9690520038

Email: mkmedical37@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp