किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू सामाजिक की तिमाही बैठक आयोजित,गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू सामाजिक की तिमाही बैठक आयोजित,गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग
अफजलगढ़। रविवार कोनगर की जामा मस्जिद स्थित सब्जी मंडी में मास्टर सलाउद्दीन के कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन सामाजिक की संगठन मजबूती एवं किसानों की समस्याओं को लेकर तिमाही बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मास्टर शाकिर ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष अब्दुल बारी ने किया।बैठक में किसानों के गन्ने का भाव कम से कम 600 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित करने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की गई।
वक्ताओं ने कहा कि महंगाई को देखते हुए किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए। इसके साथ ही किसानों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बीज आधे दामों पर उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव ज्ञानचंद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष आरेन्द्र शर्मा और नगर अध्यक्ष अब्दुल बारी ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को समस्या होने पर संगठन उसके साथ खड़ा रहेगा और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
नगर अध्यक्ष अब्दुल बारी ने कहा कि किसानों को गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति कुंतल मिलना चाहिए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। वहीं मास्टर सलाउद्दीन और अहसान शाही ने भी संगठन की एकजुटता और विस्तार को लेकर अपने विचार रखे।
वहीं रविवार को मास्टर सलाउद्दीन को ब्लॉक उपाध्यक्ष व मास्टर शकिर को ग्रामीण भागी जोत अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया बैठक में राष्ट्रीय सचिव ज्ञानचंद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष आरेन्द्र शर्मा, नगर अध्यक्ष अब्दुल बारी, ब्लॉक अध्यक्ष हुकुम सिंह, नगर उपाध्यक्ष अहसान शाही, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. इकरार, मालिक टेलर, ब्लॉक उपाध्यक्ष मास्टर सलाउद्दीन, ग्रामीण भागी जोत अध्यक्ष मास्टर शाकिर, हाजी शमीम, फारुख अंसारी, इमरान पेंटर, असीम अंसारी, शाजान, मोहम्मद अनस, नेता इमामुद्दीन, फरीद अहमद, इमरान अहमद, जफर अहमद, शमीम कुरैशी, अफसर अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Mukesh kumar
Designation: STATE HEAD
Work Area: Bijnor (Uttar Pradesh)
Mobile: 9690520038
Email: mkmedical37@gmail.com
