बिजनौर: 108 एम्बुलेंस बनी मसीहा, सड़क हादसे में घायल पति-पत्नी को समय पर पहुंचाया अस्पताल
बिजनौर: 108 एम्बुलेंस बनी मसीहा, सड़क हादसे में घायल पति-पत्नी को समय पर पहुंचाया अस्पताल
अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के खो नदी रोड पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे बाइक दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। राहगीर द्वारा डायल 108 पर सूचना दिए जाने के बाद एम्बुलेंस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार, हादसे में कमल पुत्र अशोक और उनकी पत्नी नीता घायल हो गए थे। एम्बुलेंस के ईएमटी रवि और पायलट अमरपाल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को समय पर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार, उपचार के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।घायलों के परिजनों और अस्पताल स्टाफ ने एम्बुलेंस टीम के त्वरित प्रयास की सराहना की।जीवीके ईएमआरआई के प्रोग्राम मैनेजर राजन कुमार ने बताया कि सड़क हादसों में गोल्डन ऑवर के दौरान घायलों को अस्पताल पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा 24 घंटे लोगों की मदद के लिए तत्पर है।


Mukesh kumar
Designation: STATE HEAD
Work Area: Bijnor (Uttar Pradesh)
Mobile: 9690520038
Email: mkmedical37@gmail.com
