Advertisement
Advertisement

त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने किया नगर में पैदल भ्रमण,

त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने किया नगर में पैदल भ्रमण,

धामपुर।आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।पैदल भ्रमण के दौरान नगीना चौक, खारी कुआं, भगत सिंह चौक से पहले, सर्राफा बाजार, मोबाइल मार्केट, मुसाफिरखाना के निकट और सुभाष चौक सहित विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया।

।भ्रमण के दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से एसपी को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से संवाद कर त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस-व्यापारी समन्वय पर जोर दिया। पैदल भ्रमण में एएसपी पूर्वी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।फोटो समाचार

Mukesh kumar

Mukesh kumar

Designation: STATE HEAD

Work Area: Bijnor (Uttar Pradesh)

Mobile: 9690520038

Email: mkmedical37@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp