पत्रकार साथियों ने केक काटकर मनाया अल्ताफ रज़ा का जन्मदिन, सजी दोस्ताना महफिल
पत्रकार साथियों ने केक काटकर मनाया अल्ताफ रज़ा का जन्मदिन, सजी दोस्ताना महफिल अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने दीं शुभकामनाएं, गीतों से सजी शाम
नजीबाबाद। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की ओर से बिजनौर स्पीड न्यूज के एमडी एवं यूट्यूबर अल्ताफ रज़ा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पत्रकार साथी नजीबाबाद-हरिद्वार रोड स्थित उनके आवास पर पहुंचे और केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की दुआएं कीं।अल्ताफ रज़ा अपने खुशमिजाज और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वे जरूरतमंदों की मदद करने और नाराज लोगों के बीच सुलह कराने में भी अपनी भूमिका निभाते रहते हैं।
जन्मदिन के इस खास मौके पर पत्रकार साथियों ने उन्हें उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व दोस्ती का संदेश दिया।इस दौरान एक दोस्ताना सिंगिंग महफिल का भी आयोजन किया गया। अल्ताफ रज़ा, शादाब ज़फ़र, नसीम उस्मानी, आफताब अहमद और शाही अराफ़ात ने कराओके पर खूबसूरत गीत प्रस्तुत कर महफिल में चार चांद लगा दिए। गीत-संगीत और हंसी-मजाक के बीच सभी ने यादगार पल साझा किए।अपने जन्मदिन पर पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए अल्ताफ रज़ा ने कहा कि जिंदगी की भागदौड़ के बीच दिल के करीब दोस्तों का साथ कुछ समय के लिए भी मिल जाए, तो तनाव दूर हो जाता है और मन को सुकून मिलता है। उन्होंने अपने आवास पर पहुंचकर प्यार और अपनत्व के साथ जन्मदिन मनाने के लिए सभी पत्रकार साथियों का दिल से शुक्रिया अदा किया।ये रहे मौजूद: इस मौके पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष हाशिम अहमद, नगर अध्यक्ष नौशाद सैफी, नगर उपाध्यक्ष मयंक कश्यप, जिला प्रवक्ता शाही अराफ़ात सैफी, नगर मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार शादाब ज़फ़र, आफताब अहमद, नसीम उस्मानी, जुनैद अंसारी, नसीम अहमद, साहिल अंसारी तथा आईएफसीटी के डायरेक्टर वसीम अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Mukesh kumar
Designation: STATE HEAD
Work Area: Bijnor (Uttar Pradesh)
Mobile: 9690520038
Email: mkmedical37@gmail.com
