Advertisement
Advertisement

अफजलगढ़ में छूटे हुए वोट बनवाने के लिए कई बूथों पर चला अभियान

अफजलगढ़ में छूटे हुए वोट बनवाने के लिए कई बूथों पर चला अभियान

अफजलगढ़। शनिवार को अफजलगढ़ नगर में चुनाव आयोग की ओर से बीएलओ द्वारा छूटे हुए वोट बनवाने और मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया चलाई गई। इसके लिए अब्दुल रजाक मुस्लिम स्कूल, नगर पालिका अफजलगढ़ और गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित कई केंद्रों पर व्यवस्था की गई।

अब्दुल रजाक मुस्लिम स्कूल के बूथ संख्या 247, 248 और 249 पर बीएलओ विकार अहमद, उदय राज सिंह और दिलावर सिंह ने फॉर्म नंबर 6 भरवाने के साथ मतदाता सूची में संशोधन तथा नाम निरस्त करने संबंधी प्रक्रिया पूरी की।

वहीं, गर्ल्स इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 238, 239, 240, 241, 242 और 243 पर भी बीएलओ ने कार्य किया।इस दौरान मास्टर सलाउद्दीन और पत्रकार अब्दुल बारी ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर नगरवासियों को छूटे हुए वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया और लोगों की मदद की। नगरवासियों ने भी इस अभियान का लाभ उठाते हुए नए वोट बनवाने और मतदाता सूची में सुधार कराने की प्रक्रिया में भाग लिया।

Mukesh kumar

Mukesh kumar

Designation: STATE HEAD

Work Area: Bijnor (Uttar Pradesh)

Mobile: 9690520038

Email: mkmedical37@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp