एसडीएम ने बूथों पर पहुंचकर परखी मतदाता सूची पुनरीक्षण की हकीकत
एसडीएम ने बूथों पर पहुंचकर परखी मतदाता सूची पुनरीक्षण की हकीकत
जवाहर रोड स्थित बूथ संख्या 37 और 38 का किया निरीक्षण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया जानी
भरथना। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को एसडीएम काव्या सी ने कस्बे के जवाहर रोड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 37 और 38 का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी ली और पात्र लोगों को मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया।
इस दौरान लेखपाल विपिन कुमार, बीएलओ आरती दुबे, सुपरवाइजर विनोद सिंह चौहान, बूथ अध्यक्ष, बीएलए अखिलेशवादी निहालुद्दीन सभासद प्रतिनिधि मौजूद रहे। एसडीएम ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र लोगों को जागरूक कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कराने के लिए प्रेरित किया जाए।


Mukesh kumar
Designation: STATE HEAD
Work Area: Bijnor (Uttar Pradesh)
Mobile: 9690520038
Email: mkmedical37@gmail.com
