उपकरण और अवशेष के साथ गौवध के दो आरोपी गिरफ्तार
उपकरण और अवशेष के साथ गौवध के दो आरोपी गिरफ्तार
नांगल सोती नांगल थाना पुलिस ने गौवध के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौवंश काटने के उपकरण, एक कट्टे में गौवंश के अवशेष और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गांव सराय आलम निवासी गजेंद्र सिंह ने 10 अगस्त 2026 को अपनी गाय और बछड़े को गांव के ही जम्मा को पालने के लिए दिया था। आरोप है कि शफीक ने जम्मा को पैसों का लालच देकर गाय और बछड़े को 2500 रुपये में खरीद लिया। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर सराय आलम से भूरिया स्रोत जाने वाले रास्ते पर फरू के ईख के खेत में गाय का वध कर दिया। मौके पर अवशेष पड़े होने की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
गुरुवार 29 अक्टूबर को उपनिरीक्षक विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और वांछित आरोपियों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सराय आलम में भूरिया स्रोत जाने वाले रास्ते पर आम के बाग के पास दबिश देकर शफीक और मुरसलीम निवासी सराय आलम को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने गाय और बछड़े को खरीदने तथा अपने साथियों के साथ मिलकर जंगल में गाय को काटने बात कर स्वीकार की। मामले में शकील, अम्मू, फरू के नाम भी प्रकाश में आए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है पुलिस ने एक कट्टे में गौवंश काटने के उपकरण, एक कट्टे में गौवंश के अवशेष और रेडमी 9 प्राइम मोबाइल फोन बरामद किया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल परमवीर, आमिर, रूपक और अनुज कुमार शामिल रहे।


Mukesh kumar
Designation: STATE HEAD
Work Area: Bijnor (Uttar Pradesh)
Mobile: 9690520038
Email: mkmedical37@gmail.com
