Advertisement
Advertisement

अमरोहा/उत्तर प्रदेश – एनएचएम संविदाकर्मियों का आंदोलन जारी, 5 सूत्रीय मांगो को लेकर सीएमओ को दिया ज्ञापन

अमरोहा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लंबे समय से लंबित बताते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की।
एनएचएम संविदा कर्मचारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में करीब 1.50 लाख कर्मचारी पिछले लगभग 15 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में संविदा के आधार पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं और सेवा सुरक्षा नहीं मिल पा रही हैं।

कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, 10 लाख रुपये तक के कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सहित विभिन्न मांगें उठाई हैं। इसके अलावा महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए, स्थानांतरण नीति लागू करने तथा कर्मचारियों के परिवारों के हित में अनुकंपा नियुक्ति की व्यवस्था किए जाने की मांग भी प्रमुख रूप से शामिल है।

कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने के बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में अब संगठन ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

आंदोलन के तहत अमरोहा में 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का भी ऐलान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जाएगा और मांगों के समाधान के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

जिला स्तर पर आंदोलन के बाद कर्मचारी संगठन 12 अक्टूबर से लखनऊ में राज्य मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगा। संगठन की ओर से सरकार के समक्ष अपनी मांगों को प्रमुखता से रखने की तैयारी की जा रही है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष गिरीश कुमार गुर्जर, जिला महामंत्री डॉ. कुलदीप शर्मा, डीपीएम मोहम्मद आलम, बीसीपीएम उमेश कुमार सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। अब देखना होगा कि कर्मचारियों के आंदोलन के बाद शासन स्तर पर उनकी मांगों को लेकर क्या कदम उठाया जाता है।

Ravi Gandhi Sharma

Ravi Gandhi Sharma

Designation: REPORTER

Work Area: Moradabad Division (Uttar Pradesh)

Mobile: 6395506632

Email: newsindia000017@gmail.com

रवि गाँधी शर्मा

मंडल प्रभारी मुरादाबाद, रवि गाँधी शर्मा को पत्रकारिता का 10 वर्षो से अधिक का अनुभव हैं औऱ वर्तमान में BKM Times के मुरादाबाद मंडल प्रभारी के साथ ही News India 17 (Hindi News Portl) के लिए सह सम्पादक के रूप में भी कार्यरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp