Advertisement
Advertisement

भरथनाभूसा भरी बुर्जी और छप्पर में आग लगने से मचा हड़कंप

भरथनाभूसा भरी बुर्जी और छप्पर में आग लगने से मचा हड़कंप

भरथनाभूसा भरी बुर्जी और छप्पर में आग लगने से हड़कंप मच गया, आग से 30 क्विंटल भूसा आदि सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर थाना पुलिस समेत दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित ने आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।

क्षेत्र अंतर्गत चंदेठी गांव निवासी प्रदीप और संजीव कुमार की खाली पड़ी भूमि में बनी भूसा की बुर्जी (कूप) में शनिवार की रात करीब 9 बजे अचानक आग की लपटें उठती देखकर आसपास के ग्रामीणों ने पीड़ित प्रदीप कुमार और संजीव कुमार को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पीड़ित परिजनों ने डायल 112 समेत फायर बिग्रेड को सूचना दी और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने जुट गए।सूचना पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आधा घंटे से अधिक समय की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।पीड़ित प्रदीप कुमार ने बताया कि हम दोनों भाई मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

गांव निवासी परिवार के ही एक व्यक्ति ने भूसा की बुर्जी समेत घर के दरवाज़े पर आकर छप्पर में आग दी। घटना में करीब 30 क्विंटल भूसा आदि जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। वही छप्पर के नीचे बंधी पांच बकरियां मामूली रूप से झुलस गई। आरोपी ने बंधी गाय के ईंट मारकर परिजनों से गाली गलौज किया। प्रदीप कुमार का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार गाली गलौज कर वाद विवाद कर चुका है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का अनुमान नहीं है। घटना के संबंध में थाना पुलिस समेत जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है।

Mukesh kumar

Mukesh kumar

Designation: STATE HEAD

Work Area: Bijnor (Uttar Pradesh)

Mobile: 9690520038

Email: mkmedical37@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp