Advertisement
Advertisement

कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन

जलालपुर पपसरा में कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, SBS सुकर्ताल बनी विजेता

जलालपुर पपसरा। गाँव जलालपुर पपसरा में कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में SBS सुकर्ताल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि चांदपुर की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को ₹7,100 तथा उपविजेता टीम को ₹5,100 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आपसी भाईचारे और एकता को बढ़ावा देना रहा। खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, ताकत और खेल कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया।

इस टूर्नामेंट के मुख्य आयोजकों में अध्यक्ष सचिन पवार, सहदेव राठी, पंकज डबास एवं विनीत डबास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले निगम डबास, रिंकल राठी, विकास पवार, अंकित पवार, आर्यन राठी, अभिषेक लांबा, दीप पवार, विश्वास डबास, कुलदीप तोमर, समक्ष तोमर, शिवम डबास, तनिष पवार एवं कृष लांबा सहित समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि सभी ग्रामवासियों के सहयोग, मेहनत और उत्साह के कारण टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।ग्रामीणों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलता है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन से गाँव में उत्साह का माहौल रहा।

समाचारदाता: जलालपुर पपसरा

Sachin kumar

Sachin kumar

Designation: REPORTER

Work Area: Bijnor (Uttar pradesh)

Mobile: 9837755133

Email: sachinpawar5133@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp