विधानसभा 19 बढ़ापुर की कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक आयोजित, बसपा ने संगठन को चार जोन में बांटा
विधानसभा 19 बढ़ापुर की कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक आयोजित, बसपा ने संगठन को चार जोन में बांटा
अफजलगढ़। विधानसभा क्षेत्र 19 बढ़ापुर की कार्यकारिणी को लेकर तान्या नागपाल के अफजलगढ़ कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सांसद नगीना गिरीश चंद्र और बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मुनकाद अली ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की
।बैठक में बसपा की संभावित प्रत्याशी तान्या नागपाल, जिला अध्यक्ष दलीप कुमार उर्फ पिंटू, संचालनकर्ता डॉ. राजेश कुमार, बसपा नेता शेख मोहम्मद ज़ैद विधानसभा महासचिव अमरपाल, अशोक कुमार, ज्ञानचंद प्रजापति, बाबू सिंह कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष पवन कुमार तथा विधानसभा उपाध्यक्ष ज्ञानचंद प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के दौरान विधानसभा क्षेत्र 19 बढ़ापुर के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विधानसभा को चार जोन में विभाजित किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।


Mukesh kumar
Designation: STATE HEAD
Work Area: Bijnor (Uttar Pradesh)
Mobile: 9690520038
Email: mkmedical37@gmail.com
