Advertisement
Advertisement

नहटौर में धूमधाम से निकला राम झंडा जुलूस, पूजा-अर्चना के बाद जेवीएम इंटर कॉलेज में हुई झंडे की स्थापना

नगर में रामलीला मंचन की तैयारियों के बीच शनिवार को श्री आदर्श रामलीला समिति रजि. के तत्वावधान में राम झंडा जुलूस श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया। मुख्य अतिथि अजय कुमार शर्मा ने फीता काटकर जुलूस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य अतिथि का फूलमालाओं से स्वागत किया।

राम झंडा जुलूस पंचायती मंदिर से शुरू हुआ और सराय जोखा सिंह, धर्मशाला तथा मुख्य बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचा। जुलूस के दौरान श्रद्धालु बैंड-बाजों की धुन पर नाचते-गाते और धार्मिक उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। आयोजन में नगर के कई सामाजिक लोगों ने भी सहभागिता की।

जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और राम झंडे की स्थापना की गई। झंडा स्थापना के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा।

राम झंडा जुलूस के आयोजन से नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्री आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से रामलीला मंचन से पहले धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया गया।

VISHAL KUMAR SAINI

VISHAL KUMAR SAINI

Designation: REPORTER

Work Area: District Bijnor (Uttar Pradesh)

Mobile: 7248097062

Email: vishalsaini3422@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp