Advertisement
Advertisement

किरतपुर पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को किया गिरफ्तार, 3170 रुपये नकद बरामद

किरतपुर पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को किया गिरफ्तार, 3170 रुपये नकद बरामद

किरतपुर। जनपद में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत किरतपुर पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3170 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और एक टॉर्च बरामद की है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन तथा एसपी सिटी और क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद के पर्यवेक्षण में थाना किरतपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे सात लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। इस मामले में थाना किरतपुर पर मु0अ0सं0 333/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद निवासी मोहल्ला अफगानान, सफाकत निवासी मोहल्ला लोहारान, मोहम्मद शहजाद निवासी खोखरा तालाब, गुलाम साबिर निवासी कमकरान, अफाक निवासी बुद्धपाड़ा, साजिद निवासी मलकान तथा मोन्टी निवासी मोहल्ला नवादा, कस्बा किरतपुर के रूप में हुई है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर, उपनिरीक्षक अजित कुमार, जगपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रभाकर त्यागी तथा कांस्टेबल विकास विकल, प्रशांत तोमर, अतुल कुमार और सुमित कुमार शामिल रहे।

Mukesh kumar

Mukesh kumar

Designation: STATE HEAD

Work Area: Bijnor (Uttar Pradesh)

Mobile: 9690520038

Email: mkmedical37@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp