Advertisement
Advertisement

इथेनॉल से भरा टैंकर सड़क पर पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जानबेदाग केसरी

इथेनॉल से भरा टैंकर सड़क पर पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान
बेदाग केसरी


धामपुर।शनिवार देर रात आरएसएम महाविद्यालय के पास इथेनॉल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि टैंकर चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर के पलटने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही नियंत्रित की।


जानकारी के अनुसार, टैंकर धामपुर शुगर मिल से इथेनॉल लेकर जा रहा था। आरएसएम डिग्री कॉलेज के पास पहुंचते ही टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ भरा होने के कारण आग लगने अथवा अन्य अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लोगों की आवाजाही पर नियंत्रण लगाते हुए एहतियाती कदम उठाए। साथ ही, टैंकर को सड़क से हटाने और यातायात व्यवस्था सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। टैंकर के पलटने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि घटना वाले मार्ग पर डिवाइडर बन जाने के कारण अब सड़क पर वाहनों को ओवर टेक करने में दिक्कत आ रही है।
फोटो समाचार

Mukesh kumar

Mukesh kumar

Designation: STATE HEAD

Work Area: Bijnor (Uttar Pradesh)

Mobile: 9690520038

Email: mkmedical37@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp