अमरोहा/उत्तर प्रदेश – दिन दहाड़े हुई लाखो की चोरी के मामले मे वाँछित 2 गिरफ्तार, जेवर व नकदी बरामद

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के मानकजूड़ी गांव में किसान के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के आरोप में गांव के ही सन्नी और आलम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत चोरी से संबंधित सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, बीती 23 सितंबर को दोपहर करीब 1:20 बजे मानकजूड़ी गांव निवासी किसान सुरेंद्र सिंह के घर में चोरी की घटना हुई थी। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को कुछ सुराग मिले, जिसके आधार पर संदिग्धों पर निगरानी की गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सन्नी और आलम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 27 हजार रुपये नकद, चार जोड़ी चांदी की पाजेब, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी टॉप्स, एक ओम और एक आला नकब बरामद किया गया है।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी है।

Ravi Gandhi Sharma
Designation: REPORTER
Work Area: Moradabad Division (Uttar Pradesh)
Mobile: 6395506632
Email: newsindia000017@gmail.com
