Advertisement
Advertisement

टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने तीन लाभार्थियों को दिए 51-51 हजार रुपये के कन्यादान चेक

टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने तीन लाभार्थियों को दिए 51-51 हजार रुपये के कन्यादान चेक

इटावा में आयोजित समारोह में बढ़पुरा और महेवा ब्लॉक के लाभार्थियों को मिली सहायता

इटावा/भरथना। टीचर्स सेल्फ केयर टीम जनपद इटावा के तत्वावधान में लुहन्ना चौराहा के पास स्थित एक होटल में कन्यादान चेक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें जनपद के बढ़पुरा और महेवा ब्लॉक के तीन लाभार्थियों को 51-51 हजार रुपये की कन्यादान राशि के चेक प्रदान किए गए।

जिला संयोजक इटावा एवं मध्य प्रदेश सहप्रभारी शौकीन सिंह ने लाभार्थियों को चेक वितरित किए। बढ़पुरा ब्लॉक संयोजक रामप्रकाश और कन्यादान ब्लॉक प्रभारी राखी मित्तल के नेतृत्व में लाभार्थी बीरेंद्र कुमार की पुत्री प्रियांशी राठौर को कन्यादान राशि का चेक दिया गया। वहीं, महेवा ब्लॉक संयोजक उपेंद्र कुमार और कन्यादान प्रभारी हेतराम के नेतृत्व में देवेंद्र प्रताप की पुत्री नैना तथा नरेंद्र बाबू की पुत्री काजल को 51-51 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में कानपुर मंडल प्रवक्ता सुनील कुमार, जिला प्रवक्ता विकास शाक्य, जिला आईटी सेल प्रभारी राजेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संघप्रिय (राव साहब), जिला सहसंयोजक हरगोविंद नायक, बृजेश कुमार, मंजू वर्मा, प्रद्युम्न कश्यप और नदीम अहमद मौजूद रहे।इसके अलावा महेवा ब्लॉक टीम से अवनीश अवस्थी, सुरेश गोयल, पूजा सिंह, श्वेता गुप्ता, अन्नू गौतम, हरेंद्र सिंह, अंकुर श्रीवास्तव और अवनीश कुशवाह उपस्थित रहे। बढ़पुरा ब्लॉक टीम से पंकज कुमार, अशोक कुमार, दीपमाला, विनय कुमार, दिव्या वर्मा, विवेक गुप्ता, अवनीश कुमार, कृष्णानंद, मोहम्मद वसीम और वेदप्रकाश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Mukesh kumar

Mukesh kumar

Designation: STATE HEAD

Work Area: Bijnor (Uttar Pradesh)

Mobile: 9690520038

Email: mkmedical37@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp