Advertisement
Advertisement

संभल : घर के बाहर झाड़ू लगा रही 80 वर्षीय महिला को पिकअप ने कुचला, अस्पताल में मौत

जनपद संभल के बबराला थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई। जिजौंड़ा गांव में घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला को एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा पुलिस चौकी के ठीक सामने होने से इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा गुन्नौर तहसील के जिजौंड़ा गांव में गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। मृतका की पहचान 80 वर्षीय रूपवती पुत्री रामस्वरूप के रूप में हुई है। बताया गया कि रूपवती सुबह अपने घर के बाहर रोजमर्रा के काम के तहत झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान बदायूं जिले के दहगवां से बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद स्थित मंडी समिति में धान बेचने जा रही पिकअप गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर परिवार के सदस्य मोंटी शर्मा, हरीश शर्मा और पुनीत शर्मा मौके पर पहुंचे। बताया गया कि परिजनों ने करीब चार किलोमीटर तक पीछा कर पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।

परिजनों के मुताबिक, रूपवती अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनके एक बेटे मुकेश शर्मा और पांच बेटियां हैं। बेटा मुकेश शर्मा लखनऊ की एक फार्मा कंपनी में नौकरी करता है। उनकी बड़ी बेटी बेबी शर्मा अपनी मां के साथ रहती थीं, जबकि घर में नाती मोंटी शर्मा भी रहता था। परिवार की अन्य बेटियों विजयलक्ष्मी, हरवेश, सर्वेश और मंजू शर्मा की शादी हो चुकी है। हादसे की सूचना सभी परिजनों को दे दी गई है।

थाना बबराला प्रभारी लवनीश चौधरी के अनुसार, सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ravi Gandhi Sharma

Ravi Gandhi Sharma

Designation: REPORTER

Work Area: Moradabad Division (Uttar Pradesh)

Mobile: 6395506632

Email: newsindia000017@gmail.com

रवि गाँधी शर्मा

मंडल प्रभारी मुरादाबाद, रवि गाँधी शर्मा को पत्रकारिता का 10 वर्षो से अधिक का अनुभव हैं औऱ वर्तमान में BKM Times के मुरादाबाद मंडल प्रभारी के साथ ही News India 17 (Hindi News Portl) के लिए सह सम्पादक के रूप में भी कार्यरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp