Advertisement
Advertisement

मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

भरथना। क्षेत्र के ग्राम ईकारपुर में घर में घुसकर गाली-गलौज करने और लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित वीरेंद्र सिंह पुत्र सुबेदार सिंह ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थाना पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित के अनुसार 18 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे बीरबल, मोहन , मलखान, सुखवीर और ललिता पुत्री सुखवीर निवासीगण ग्राम ईकारपुर ने कथित रूप से अकारण उनके घर में घुसकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ, उनकी पत्नी शारदा देवी, पुत्रवधू अनीता और नाती अक्षय प्रताप के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

चार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई

भरथना। थाना भरथना पुलिस ने अलग-अलग गांवों के चार लोगों के खिलाफ विवाद और मारपीट के मामलों में शांतिभंग की कार्रवाई की है।

पुलिस ने ग्राम मिराय निवासी अजय, ग्राम कुशना निवासी प्रशान्त कुमार, ग्राम ढुलबजा मौजा सिंहुआ निवासी नेत्रपाल और ग्राम नगला भगत निवासी बंटू के खिलाफ वाद-विवाद और मारपीट करने के मामले में शांतिभंग की कार्रवाई की।

Dr.Tejpal Singh Advocate

Dr.Tejpal Singh Advocate

Designation: CHIEF EDITOR

Work Area: All India (Uttar Pradesh)

Mobile: 9412325759

Email: bijnoraajtak9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp