Advertisement
Advertisement

नहटौर/जिला बिजनौर – नगर मे धूमधाम से निकली भव्य श्री राम बारात, आकर्षक झाँकियो ने मोहा मन

गत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी नहटौर नगर मे निकाली जाने वाली श्री राम बारात शोभायात्रा आज मंगलवार की भव्य रूप से निकाली गयी। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा में शामिल धार्मिक, सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। विभिन्न बैंडों की मधुर धार्मिक धुनों के बीच श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर आगे बढ़ते रहे। नगर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

श्रीराम बारात शोभायात्रा का शुभारंभ मिडिल स्कूल प्रांगण से निर्धारित समय पर हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े पर सवार युवक धर्म ध्वजा लेकर चल रहा था। इसके पीछे प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की झांकी उसके पीछे ताशा पार्टी,अखाड़ा और नृत्य करते अघोरी आकर्षण का केंद्र बने रहे। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की रासलीला, मां काली, और मां शेरावाली की झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। बग्गी पर सवार भगवान श्रीराम की मनमोहक झांकी शोभायात्रा की विशेष आकर्षण रही। शोभायात्रा के दौरान स्थानीय और बाहर से आए विभिन्न बैंड धार्मिक धुनें बिखेरते हुए चल रहे थे। बैंडों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

मिडिल स्कूल प्रांगण से प्रारंभ हुई शोभायात्रा एजेंसी चौराहा, मोहल्ला जोशियान, मौलवीयान, मुख्य बाजार, पंचायती मंदिर, मीना मार्केट, जोखा सराय, मोहल्ला धर्मशाला, होलियान और मोहल्ला चौधरियान सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इसके बाद शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए देर रात कासमपुर लेखराज स्थित बालेश अग्रवाल की राइस मिल परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।
राइस मिल परिसर में बालेश अग्रवाल और उनके परिजनों ने श्रीराम बारात का भव्य स्वागत किया। यहां शोभायात्रा में शामिल कलाकारों और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

शोभायात्रा के आयोजन व संचालन मे श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रंजीत जोशी, पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष वैभव गोयल के साथ ही समिति के सभी पदाधिकारियो व सदस्यो का सहयोग रहा। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई श्रीराम बारात शोभायात्रा ने नगर में धार्मिक उत्साह और उल्लास का वातावरण बना दिया।

VISHAL KUMAR SAINI

VISHAL KUMAR SAINI

Designation: REPORTER

Work Area: District Bijnor (Uttar Pradesh)

Mobile: 7248097062

Email: vishalsaini3422@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp