नूरपुर/जिला बिजनौर – नाबालिग को फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत भेजा जेल

नूरपुर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ कथित दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी दानिश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने नूरपुर थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि कस्बा ताजपुर के रहमान चौक निवासी दानिश पुत्र मोहम्मद यूसुफ उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। शिकायत में गाली-गलौज करने का आरोप भी लगाया गया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 343/2026 दर्ज किया। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 131 और 352 के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत कार्रवाई की गई।
मामले की जांच और आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने दानिश को रहमान चौक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी की कार्रवाई सब इंस्पेक्टर वर्षा यादव और अनुज राणा की टीम ने की।
थाना प्रभारी परवेज कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

VISHAL KUMAR SAINI
Designation: REPORTER
Work Area: District Bijnor (Uttar Pradesh)
Mobile: 7248097062
Email: vishalsaini3422@gmail.com
