पुलिस मुख्यालय भोपाल का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 44 रक्षित निरीक्षकों और यातायात अधिकारियों के अस्थाई तबादले, नरसिंहपुर-रायसेन समेत कई जिलों में बदली कमान

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल ने पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद राज्य में प्रशासनिक कसावट लाते हुए 44 रक्षित निरीक्षकों और यातायात शाखा में पदस्थ अधिकारियों के अस्थाई तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, जबलपुर, कटनी और भोपाल सहित कई जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के मुताबिक, नरसिंहपुर की रक्षित निरीक्षक मनोरमा बघेल को यातायात जिला जबलपुर भेजा गया है, जबकि यातायात जिला रायसेन की लता मालवीय को रक्षित निरीक्षक नरसिंहपुर बनाया गया है। वहीं, स्नेहा चंदेल को नर्मदापुरम से यातायात रायसेन, नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी को भोपाल से रक्षित निरीक्षक नर्मदापुरम, संध्या ठाकुर को कटनी से यातायात नरसिंहपुर और आकांक्षा द्विवेदी को भी यातायात नरसिंहपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जबलपुर, धार, नीमच, इंदौर, बैतूल और मुरैना जैसे जिलों में भी कई अधिकारियों के फेरबदल किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह सभी पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से प्रभावी रहेंगी।

📢 इस खबर को शेयर करें / Share This News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp