मौदहा कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश

हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने सोमवार को थाना मौदहा क्षेत्र में आयोजित कंस मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मेला कमेटी के सदस्यों से बातचीत कर आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।एसपी ने मीरा तालाब, अलाव मैदान और देवी चौराहा सहित मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पैदल गश्त कर आमजन से संवाद किया और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति देखी। उन्होंने मेला क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने मेला के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा वाहनों की पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, उपजिलाधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक थाना मौदहा समेत अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

📢 इस खबर को शेयर करें / Share This News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp